October 6, 2024

पोंडी उपरोडा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं व सरपंच संघ ने खोला मोर्चा


0 सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का किया खंडन.

पाली-तानाखार । विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आते ही विधानसभाओं में चुनावी सरगर्मी तेज़ होते जा रही है। आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। विधानसभा में अपनी दावेदारी सशक्त करने की फेर व अपना स्वार्थ सिद्ध करने में कार्यकर्ता पार्टी को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। ताज़ा मामला कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा में एक ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही क्षेत्रीय विधायक पर निरादरपूर्ण शब्द बोलकर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसे में विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व सरपंच संघ ने उक्त ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है।

पाली तानाखार विधानसभा के पोंडी उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते का दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा पर निरादरपूर्ण शब्दो का प्रयोग किया है साथ ही सरपंचों से कमीशन लेने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठा आरोप लगाया है। इसी बात से नाराज़ होकर पाली तानाखार विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच संघ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बांगों में बैठक कर सभी ने अश्मेर सिंह पोर्ते के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधायक व सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सरपंचों पर कहे गए शब्दों का खंडन किया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहते हैं। उनके ऊपर ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि विधायक के पास ग्राम विकास में होने वाले कार्यों को लेकर जाने में उन्हें पूरा किया जाता है। विधायक पर लगा आरोपो का खंडन करते है।
कांग्रेस के अन्य ब्लॉक अध्यक्षो ने बताया कि विधायक मोहितराम केरकेट्टा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पोंडी उपरोडा ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते की एक सोची समझी साजिश है। जबकि साढ़े चार वर्षों से कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहने के बावजूद अश्मेर सिंह पोर्ते ने आज तक कार्यकर्ताओं की कभी कोई बैठक नही ली और पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे हैं। विधायक हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े हुए है। और पाली तानाखार विधानसभा का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक के साथ खड़ा है।

ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की करेंगे जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मांग.

पाली तानाखार विधानसभा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सरपंच संघ पोंडी उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते को पद से हटाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास जाने की तैयारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत के पास जाकर पोंडी उपरोडा ब्लॉक के लिए योग्य कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय हासिल हो सके। बैठक में पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व सरपंच संघ के साथ साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Spread the word