अंतिम सावन सोमवार पर शांतिनगर हरदीबाजार शिव मंदिर में शिव भक्तों का लगा रहा तांता

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
इस वर्ष सावन में पुरुषोत्तम मास जुड़ जाने से सावन दो माह का हो गया। सावन मास के अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर हरदीबाजार शांतिनगर स्थित कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिव मंदिर में शिव भक्तों का पूजा अर्चना करने सुबह से ही तांता लगा रहा। सभी ने शिवजी की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने मंदिर में पूजा अनुष्ठान करने आने वाले शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word