छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की बालको इकाई गठित, दिनेश अध्यक्ष व सुरेश उपाध्यक्ष चुने गए

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ जिला कोरबा की एक बैठक बालको सिविक सेंटर में हुई। सर्वसम्मति से बालको इकाई का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर दिनेश कश्यप (बंटी), संरक्षक अश्विनी चंद्रा, उपाध्यक्ष सिराज खान, सचिव सुरेश साहू, सहसचिव श्यामू यादव, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, सहकोषाध्यक्ष संजू कश्यप व मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी चुने गए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा, जिला संरक्षक रेशम साहू, अध्यक्ष विपेन्द्र साहू व जिला मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा) सहित अन्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word