राजस्व मंत्री जयसिंह से आदिवासी शक्तिपीठ के अधोसंरचना निर्माण कार्यों पर पदाधिकारियों ने की चर्चा

कोरबा। आदिवासी शक्तिपीठ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शक्तिपीठ के सदस्यों ने राजस्व मंत्री से शक्तिपीठ के अधोसंरचना निर्माण कार्य एवं यहां संचालित सामाजिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की।
राजस्व मंत्री जयसिंह ने शक्तिपीठ के पदाधिकारियों व सदस्यों को आश्वस्त किया कि 50 लाख रुपये के डोम निर्माण कार्य का अतिशीघ्र भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे शक्तिपीठ के अंदर होने वाले कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों का संपादन बेहतर ढंग से किया जा सके। उन्होंने शक्तिपीठ के सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि शक्तिपीठ ने कोरबा जिला ही नहीं वरन् पूरे प्रदेश को सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का अद्भुत अकल्पनीय प्रयास लगातार किया है। राजस्व मंत्री के सहयोगतात्मक भाव के लिए शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने उनके प्रति आभार प्रदर्शित किया। इस अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान, संगठन प्रमुख रमेश सिरका, उपाध्यक्ष बीएम ध्रुव, राज्यवर्धन सिंह सहित शक्तिपीठ के सदस्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word