April 11, 2026

7, 12, 19, 20, 25, 28 व 30 सितंबर को बंद रहेगा पशुवध कार्य

कोरबा। आगामी 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी, 12 सितंबर को जैन पर्यूूषण पर्व प्रथम दिवस, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर को जैन पर्यूषण पर्व अंतिम दिवस, 25 सितंबर को ढोल ग्यारस, 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं 30 सितंबर को जैन पर्यूषण पर्व सम्वतसरी व उत्तमक्षमा के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत समस्त वधशालाओं को बंद रखा जाएगा। किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य व मांस आदि की बिक्री इन दिवसों में नहीं होगी। निगम ने अपने क्षेत्र के समस्त वधशालाओं व पशुवधकर्ताओं को आदेशित करते हुए कहा है कि वे उक्त तिथि को किसी भी प्रकार का पशुवध कार्य न करें तथा मांस बिक्री की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखें। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाए जाने पर मांस जब्त करने की कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word