April 11, 2026

मुकुंद केशव को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार

कोरबा। जिला मुख्यायल से 18 किलोमीटर दूर शासकीय माध्यमिक शाला आमापाली, संकुल तिलकेजा में पदस्थ शिक्षक मुकुंद केशव उपाध्याय 1998-99 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शाला में अध्ययनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत उपाध्याय शासन की ओर से सौंपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते आ रहे हैं। योजनाओं को अपने शाला में उत्साहित होकर कार्य करने के साथ ही उन्होंने अनेक श्रेष्ठ कार्य किए। उनको इस वर्ष 5 सितंबर को राजभवन में राज्यपाल पुरस्कार दिया जाएगा। उपाध्याय को यह सम्मान उनके कार्य, व्यवहार, बच्चों के प्रति अगाध प्रेम व शालेय गतिविधियों में सक्रियता के कारण मिलने जा रहा है। उनको पूर्व में भी शासन स्तर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षणिक गोष्ठी में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त हो चुका है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कलेक्टर, मंत्री, विधायक, महापौर, अनेक सामाजिक संगठन, सास्कृतिक मंच से सम्मान पत्र मिल चुके हैं। मुकुंद उपाध्याय ने कोरोनाकाल में लगभग 200 ऑनलाइन मीटिंग किए। इतना ही नहीं घर-घर जाकर दाल, चावल, तेल का पैकेट वितरण किया। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से एक नवंबर 2022 को संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, कलेक्टर रानू साहू, कोरबा जिले के समस्त विधायकों की उपस्थिति में राज्योत्सव में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान दिया जा चुका है।

ranjan photo
Admin

Spread the word