March 18, 2026

एनटीपीसी मैत्री महिला समिति ने परियोजना प्रभावित गांवों के विशेष रूप से सक्षम लोगों को वितरित किया श्रवण यंत्र

कोरबा। नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा और एनएफएनडीआरसी इकाई के सहयोग से मैत्री महिला समिति ने मंगलवार को आसपास के परियोजना प्रभावित गांवों के विशेष रूप से सक्षम लोगों को श्रवण यंत्र वितरण किया।

2023 के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यह सामाजिक खुशहाली एवं दायित्व्य की शुरुआत की गई थी। 15 अगस्त को लगभग 50 से ज्यादा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया था। 5 सितंबर को लगभग 10 से ज्यादा विशेष रूप से सक्षम लोगों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसमें महिलाएं, पुरुष तथा बच्चों सबकी सहायता की जा रही है। सीएसआर एनटीपीसी लाखों भारतीयों के जीवन को रोशन करने के व्यवसाय का एक अभिन्न अंग रहा है।

इस कार्यक्रम में मधुमति राव अध्यक्षा मैत्री महिला समिति, अन्य मैत्री महिला समिति के भागीदार, एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर टीम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सालय के अधिकारी मौजूद थे। सबकी भागीदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

ranjan photo
Admin

Spread the word