October 10, 2024

राजा गुरू बालकदास उत्कृष्ट विद्यालय कुसमुंडा में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुसमुंडा वर्तमान में राजा गुरु बालक दास सेजेस विद्यालय कुसमुंडा में धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में केक काटा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। अंत में विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू, व्याख्याता जगेश्वर रामभगत ,अश्वनी कुमार तिवारी, डॉ. सुरेन्द्र कुमार खुंटे, विष्णु कुमार सोनी, आजम खान, क्लोडिया लकड़ा , विजय कुमार चंद्रा, राहुल कुमार ध्रुव, रवि कुमार साहू, स्टाफ मानसिंह नायक, शत्रुघ्न कुर्रे सहित छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the word