April 12, 2026

असामाजिक तत्वों ने स्कूल परिसर में की तोड़फोड़

कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत गांधी नगर सिरकी में दुष्यंत प्रजापति पिछले 7 वर्ष से विश्वा पब्लिक स्कूल का संचालन कर रहे हैं। 6 सितम्बर बुधवार को जब वे स्कूल खोलने पहुंचे तो देखा कि परिसर में असामाजिक तत्वों ने शराब पीकर ईंट पत्थर से स्कूल में तोड़फोड़ कर पथराव किया है। संचालक ने इसकी शिकायत दीपका थाना में की है। दुष्यंत प्रजापति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शिक्षक दिवस मनाने स्कूल को सजाया गया था, जिसे शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की है। परिसर में बीड़ी, सिगरेट के अलावा शराब की बोतल, ढक्कन, ईंट बिखरे हुए हैं। यह असामाजिक तत्वों के कारनामे हैं। दुष्यंत ने पुलिस से शरारती तत्वों को पकड़कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word