April 11, 2026

आदर्श नगर में इस वर्ष होगा दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
इस वर्ष आदर्श नगर कुसमुंडा में भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब हो कि इससे पहले विकास नगर, नेहरू नगर और आदर्श नगर में अलग-अलग नौ दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। एसईसीएल कुसमुंडा प्रबधन ने इसे गंभीरता से लिया है। महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने कुसमुंडा के पांचों यूनियन के जेसीसी मेंबरों से चर्चा की। बैठक में 10 मेंबर शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि सभी एक साथ मिलकर नौ दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। एसईसीएल प्रबंधन ने आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word