April 14, 2026

अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज के गिरीशचंद कश्यप बने जिला अध्यक्ष

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी निवासी एवं ग्राम पंचायत कोरबी सचिव गिरीश चंद कश्यप पिता रामस्नेही कश्यप को उनके सामाजिक एवं आम जानता के बीच व्यवहार व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप ने की है। गिरीश चंद के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के युवा वर्ग व आम जनता में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word