April 15, 2026

कोरबा विधानसभा से आप ने विशाल केलकर को प्रत्याशी बनाया

कोरबा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के 10 विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। कोरबा विधानसभा से पार्टी ने विशाल केलकर को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में केलकर पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी का दायित्व संभाल रहे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में केलकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उसके बाद आप में शामिल हो गए। यहां बताना होगा कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भी लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया है। अब कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा किया जाना है। हालांकि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ही इस सीट से प्रत्याशी होंगे, बावजूद अधिकृत तौर पर घोषणा का इंतजार क्षेत्रवासियों को है।

ranjan photo
Admin

Spread the word