April 17, 2026

श्री सप्तदेव मंदिर में मनाया गया भादी अमावस्या उत्सव, 501 महिलाओं ने किया संगीतमय मंगलपाठ

कोरबा। श्री सप्तदेव मंदिर में शुक्रवार को श्री भादी अमावस्या उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सप्तदेव मंदिर की स्थापना के पश्चात इस वर्ष इस उत्सव को 30वां वर्ष होने के कारण भारी उत्साह रहा। मंदिर में भगवान की पूजा आरती एवं जात जडूला का कार्यक्रम एवं श्री सप्तदेव महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया। मंदिर में दोपहर 3 से रात 9 बजे तक लगभग 501 महिलाओं ने श्री राणीसती दादी चरित्र मानस का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया। कोलकोता से आए अनिल लाटा एवं पार्टी ने दादी जी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ किया। इसके पश्चात 56 भोग एवं महाआरती की गई। प्रतिवर्षानुसार वर्ष भर जिन-जिन महिलाओं एवं बालिकाओं ने सर्वाधिक मंगलपाठ किया है, उन्हें श्री सप्तदेव मंदिर परिवार की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। उन्हें सम्मान पत्र प्रदत किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word