March 18, 2026

गूगल से नंबर सर्च कर बैंक में फोन करना पड़ा महंगा, 10 लाख की लगी चपत

कोरबा। गेवरा परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मचारी को गूगल से नंबर सर्च कर बैंक में फोन करना महंगा पड़ गया। ठग राज ने उसे 10 लाख का चूना लगा दिया है।
एसईसीएल के गेवरा परियोजना से रिटायरमेंट के बाद कृपा राम चौधरी अटल विहार कोतरा रोड रायगढ़ में रह रहा है। उसका बैंक खाता एसबीआई गेवरा में है। उसने होम लोन लिया था और इसके क्लीयरेंस के लिए एसबीआई गेवरा में आवेदन दिया था। इसकी जानकारी लेने के लिए कृपा राम ने बीते 5 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे गूगल से सर्च कर गेवरा बैंक का फोन नंबर पता किया और अपने फोन नंबर 7587138349 से फोन किया। सामने फोन उठाने वाले व्यक्ति ने एसबीआई गेवरा प्रोजेक्ट का कर्मचारी होने की पुष्टि की, जिसका फोन नंबर 8240879086 है। फोन पर व्यक्ति ने लोन क्लियर न होने की जानकारी दी और कहा कि लोन को क्लियर करने के लिए योनो ऐप में ऑनलाइन एप्लीकेशन डालना होगा। उसने मुझे ऐप खोलने के साथ-साथ एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाया और जो बोलता गया वह किया। इस दौरान उसने 2 बार ओटीपी भी कृपा राम से लिया। थोड़ा शक होने पर कृपा राम ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। फोन चालू करने पर वो नंबर से 4-5 बार मिस कल आया, शक बढ़ने के बाद अपना अकाउंट को 2-3 बार खोल कर पुष्टि की कि पैसा कटा तो नहीं। रात 12 बजे के बाद कृपा राम निश्चिंत हो गया कि कुछ हुआ नहीं है। 6 सितंबर को अपने ऑफिसियल वर्क निपटने के लिए गेवरा प्रोजेक्ट गया था, तब उसे उक्त नंबर से वापस फोन आया, तब कृपा ने कहा कि वह बैंक जा कर लोन क्लियर करेगा। इसके थोड़े देर बार सुबह 10.33 बजे खाते से 5 लाख रुपये डेबिट हो गया और 10.36 बजे एक और ट्रांजेक्शन हुआ जिसमें 5 लाख और डेबिट हो गए। इस प्रकार 10 लाख का इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड हुआ। वह तुरंत गेवरा बैंक गया और अपना खाता लॉक करा कर सलाह पर साइबर सेल में इसकी सूचना दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word