March 18, 2026

बोईदा में प्रधानमंत्री मोदी का मनाया गया जन्मदिन

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ग्राम बोईदा अटल चौक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर व खीर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान मनोज जगत, संतोष पटेल, रामकुमार कैवर्त, अनिल श्रीवास, गोविंदा पन्द्रो, अमित नायक, सौरभ श्रीवास, तीजू पटेल, देवेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word