April 11, 2026

कांग्रेस ने पीएससी घोटाला कर युवाओं के भविष्य के सपने को छीना, न रोजगार दिया न बेरोजगारी भत्ता, युवा वर्ग कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार : लखनलाल देवांगन

कोरबा। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में बैठक की गई। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ वादा खिलाफी की। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारी भत्ता, वादे के अनुरूप न रोजगार दिया न बेरोजगारी भत्ता। कड़े नियम कानून का हवाला देकर युवाओं को गुमराह किया। पीएससी की तैयारी में लगे युवाओं के साथ छलावा किया। हर बच्चों का सपना होता है कि भविष्य में अधिकारी बने और अपना भविष्य संवारने कई साल से कड़ी मेहनत कर रहे छात्रों के साथ घोर अन्याय किया। सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने पीएससी घोटाला किया। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में प्रदेश में 1 लाख 20 हजार शिक्षाकर्मी भर्ती, 50 हजार से ऊपर पुलिस भर्ती, 20 हजार पीएससी में भर्ती हुआ। पिछले 5 साल में भूपेश सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ शोषण किया।

बैठक को कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने युवाओं को धोखा दिया। युवा मोर्चा रीड की हड्डी होती है। सभी भाजयुमो कार्यकर्ता भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के पास लेकर जाएं। कोरबा में कमल खिलाने तथा फिर से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने युवा मोर्चा के हमारे कार्यकर्ता कारगार साबित होगा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, राहुल, रितेश सिंघल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रीति स्वर्णकार, सुभाष राठौड़, दीक्षित देवांगन, भूपेंद्र साहू, भाजयुमो अध्यक्ष रामावतार पटेल, उदय शर्मा, मुकुंद सिंह, दिनेश सेन सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word