July 15, 2024

कांग्रेस की भरोसा यात्रा में दी गई प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाली। इस कड़ी में कोरबा जिला के चारों विधानसभा में भी यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशनुसार तथा राज्य खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई एवं कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के आदेशानुसार कांग्रेस पार्टी ने भरोसा यात्रा निकाली। पिछले 5 वर्ष में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। भाजपा सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेशवासियों से किए गए छल को जनता को अवगत कराया।

2 अक्टूबर को कांग्रेस की यह भरोसा यात्रा सुबह 9 बजे बरपाली से शुरू होकर सलिहाभाठा पकरिया, नवापारा, गाड़ापाली, पठियापाली, मौहार, धमनागुड़ी, जामपानी, सजापानी, लबेद, रामभाठा से होते हुए ग्राम तुमान में समाप्त हुई उपरोक्त ग्रामों में कांग्रेस के भरोसा यात्रा को अशोक राजवाड़े प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व रामपुर विधानसभा प्रभारी ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया था। बरपाली ब्लॉक से भरोसा यात्रा के प्रभारी धनेश्वरी कंवर रही। कार्यक्रम में यात्रा के दौरान हर कुमारी बिंझवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बरपाली, प्रमोद राठौर सांसद प्रतिनिधि, राजू खत्री जनपद सदस्य, गोविंद सिंह पैकरा, मनदीप शर्मा, अनूप चंद्रा, चमार सिंह कैवर्त, डीबी मिश्रा, संतोषी सोनी, रामकुमार चौहान, निरंजन श्रीवास, छोटे लाल यादव, कुमारी अमृत कंवर, बेदू नई व अन्य यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।

Spread the word