March 5, 2026

प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा इकाई के सुरेश रोहरा अध्यक्ष और जितेंद्र वर्मा सचिव चुने गए

कोरबा। बीते दिवस प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) कोरबा इकाई की पुनर्गठन बैठक हुई। इस बैठक में प्रांतीय प्रलेसं के अध्यक्ष नथमल शर्मा, सचिव मंडल सदस्य रफीक खान व कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल उपस्थित थे। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयानुसार सुरेशचंद्र रोहरा अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वर्मा सचिव, उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय व कोषाध्यक्ष कमल सर्वविद्या चुने गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नथमल शर्मा ने इकाई की सक्रियता और सदस्यों की सांगठनिक प्रतिबद्धता पर सार्थक विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शिव शंकर अग्रवाल, श्याम बिहारी सिंह बनाफर, यूनुस दलियानपूरी, बीके शुक्ला अधिवक्ता, सनंददास दीवान एल्डरमैन, विशाल सक्सेना इत्यादि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word