सेमीपाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव मंदिर व दुर्गा पंडाल में किया दर्शन

कोरबा। कोरबा शहर के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। अपने जनसंपर्क में अग्रवाल ने दर्री, जमनीपाली के सेमीपाली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव मंदिर और दुर्गा पंडाल में दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। उपरोक्त दोनों स्थानों में दर्शन के बाद उन्होंने कॉलोनी के निवासियों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान अग्रवाल ने कॉलोनी की समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस को विजयी बनाएं। निश्चित रूप से आपकी कॉलोनी की जो समस्याएं हैं उनका निराकरण भी कर दिया जाएगा। कॉलोनी भ्रमण के दौरान लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। लोग उनके कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें समर्थन देने का वादा किया हैै। जनसंपर्क में स्थानीय नेताओं की भागीदारी भी रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word