October 5, 2024

भाजपा को समर्थन देकर सेवा का दें मौका, कानून व्यवस्था होगी बेहतर : लखन

कोरबा। पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, शिव बालक सिंह सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। कोरबा जिले में अपराध एवं चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल हो गया है। उक्त बातें जनसंपर्क में पहुंचे भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नशीली ड्रग्स का कारोबार बढ़ गया है। कोरबा में ही अलग-अलग महीने के भीतर चाकूबाजी की दो-दो घटनाएं सामने आई। यह गंभीर समस्या है। कोरबा सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। लूट, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और चोरी आदि घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकारी संरक्षण में हर तरह के अपराध हो रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने मंगलवार को बालको क्षेत्र के लालघाट रिसदा बस्ती भदरापारा एवं एकता नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भरपूर जन समर्थन कर कोरबा में एक बार सेवा करने का अवसर दें। निश्चित तौर पर कोरबा में अच्छे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word