October 5, 2024

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का चुनाव कार्यालय उद्घाटित

कोरबा। विधानसभा कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल भाजपा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पांडेय कॉप्लेक्स निहारिका पेट्रोल पंप के बगल में हुआ। कार्यालय का शुभारंभ पूर्व महापौर श्याम कंवर ने फीता काटकर एवं भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पाण्डेय, राजू अग्रवाल, राम नारायण सोनी, विनोद अग्रवाल, दीप नारायण सिंह, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, प्रकाश अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, महामंत्री सुमन सोनी, मंत्री रमा मिरी, निर्मला चक्रधारी, महामंत्री दिनेश वैष्णव, उपाध्यक्ष पुनीराम साहू, पंकज देवांगन, राजेश सोनी, ललेश दुबे, लक्ष्मण श्रीवास, मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, मिलाप राम बरेठ, डॉ. जय लहरे, हरेराम साहू, धरमपाल सोलंकी, सतीश केशरवानी, रितेश साहू, भजन कंवर, मिलन दास, चंदन मजूमदार, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, राहुल केशरवानी, सुरेंद्र राजवाड़े के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word