मां मड़वारानी के दरबार पहुंचे एसपी जितेन्द्र शुक्ला, विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति की कामना

बरपाली। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने शुक्रवार को मां मड़वारानी के पहाड़ ऊपर पहुँच माता रानी का दर्शन कर मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने यहां आयोजित होने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और मातहत अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उनके साथ थाना प्रभारी उरगा पुलिस निरीक्षक युवराज तिवारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के सम्बन्ध में संचालन समिति के सदस्यों से जानकारी ली। मेले में भक्तों की भीड़, विधि व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ उन्होंने लंबी चर्चा की। साथ ही मंदिर परिसर और मेला परिसर निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मां मड़वारानी की पूजा अर्चना कर मंदिर में मत्था टेका। दर्शन के पश्चात् झीका महोरा समिति द्वारा चुनरी भेट किया। आज मड़वारानी पहाड़ ऊपर के नवरात्रि का दूसरा दिन था। जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। इस अवसर पर कौशिक रेवा, राम चन्द्रवंशी, पीयूष गुरुद्वान, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र कंवर, सुखदेव कैवर्त, राजू बरेठ आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word