मड़वारानी मंदिर में 4500 से अधिक मनोकामनाएं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
मां मड़वारानी के जयकारे से पूरा तराई क्षेत्र गूंज रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस नवरात्र पर्व पर मां मड़वारानी पहाड़ ऊपर मुख्य स्थान पर चार हजार पांच सौ मनोकामनाएं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई।

मां मड़वारानी सेवा समिति झींका महोरा की ओर से घृत श्रृंगार 314, घृत ज्योति 176, तेल श्रृंगार 323 एवं तेल ज्योति 1604 तथा मां मड़वारानी जन कल्याण समिति की ओर से घृत श्रृंगार 137, घृत ज्योति 129, तेल श्रृंगार 250, तेल श्रृंगार 1490 मनोकामनाएं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई है। समिति ने लोगों को दर्शन कराने के लिए समुचित व्यवस्था की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word