March 20, 2026

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के गृहमंत्री ही भूल गए राज्य गठन की तारीख.. विडिओ हो रहा वायरल

रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का इन दिनों एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वह छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की तारीख गलत बता रहें हैं। दरअसल वाक्या 29 अगस्त को संपन्न हुए नए छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के शिलान्यास कार्यक्रम का है जहाँ अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 दिसंबर 2000 को होना बताया गया है जबकि राज्य का गठन दिनाँक 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। गृहमंत्री की यह त्रुटी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है व उपहास का विषय बन गयी है। इससे पहले वह विधानसभा सत्र के दौरान पुन्नुलाल मोहले के प्रश्न के उत्तर में राष्ट्रपति का नाम न बता पाने के कारण भी चर्चा में बने हुए थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word