कटघोरा, छुरी व धनरास में चला मतदान महातिहार का अभियान

कटघोरा। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार व जिला स्वीप नोडल विश्वदीप के निर्देशन में सभी विधानसभाओं में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि 17 नवंबर को आगामी विधानसभा निर्वाचन होना है। जिले में मतदान महातिहार अभियान चलाया जा रहा है। घर घर लोगों से रूबरू होते शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया जा रहा है। लोग इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभियान को लेकर अति उत्साहित दिखाई दे रहे है। निष्पक्ष निर्वाचन में बिना प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी कड़ी में आज कटघोरा के ग्राम छुरी से लेकर धनरास तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा, महिलाओं व पुरुषो की टोली ने पारा मुहल्ला में रैली निकालकर नारा लगाते हुए लोगो से शत प्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया। कार्यक्रम को लोगो ने अपने गावों में अभियान चलाने जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार प्रगट किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word