March 23, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से भाजपा हड़बड़ा जाती है : महंत

रायपुर।सेन्ट्रल न्यूज़ छत्तीसगढ़

 पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के छत्तीसगढ़ चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा है कि 15 साल शासन करने के बाद भी प्रदेश में भाजपा की डॉ रमन सिंह की सरकार डरी हुई है। जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा होता है, तब यह लोग बौखला जाते हैं, इतना ही नहीं भाजपा की बी-टीम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी राहुल गांधी के दौरे के बाद घबरा जाती है, जिसका प्रमाण मीडिया रिपोर्ट से जाहिर होता है कि राहुल गांधी के दौरे के पहले और दौरे के बाद हमेशा भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की ओर से उटपटांग बयान दिए जाते हैं।
डॉ महंत ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को सशक्त होता देखकर और जनता की कांग्रेस के प्रति लोकप्रियता की बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों पार्टी आप बोखला चुकी है इसलिए जब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा होता है उन्हें दौरा पड़ना शुरू हो जाता है। डॉ महंत का कहना है कि यह सब पूर्व सुनियोजित होता है, लेकिन अब जनता इन्हें सिरे से नकार चुकी है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना चुकी है।
डॉ चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे के बाद सभी लोगों को उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दे रही है और छत्तीसगढ़ की जनता न सिर्फ विधानसभा चुनाव 2018में बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी ज्यादा से ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी को देने का मूड बना चुकी है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जनता का समर्थन बल जुड़ चुका है आने वाले चुनाव में सरकार कांग्रेस की ही बनी है। इसलिए दोनों पार्टी बौखलाकर उल्टी-सीधी बयानबाजी करने में व्यस्त हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word