February 25, 2026

रासेयो स्वयंसेवकों व भारत स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0 मत अधिकार को अपने बेटी समान समझें लालच में आकर इसे बेचे मत : राकेश टंडन
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा भारत स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर मनोज सिन्हा तथा कोरबा जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वय वाईके तिवारी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य आयुक्त सादिक शेख के निर्देशन तथा व्याख्याता राकेश टंडन, रासेयो के प्रभारी शिक्षक घनश्याम प्रसाद भास्कर, उत्तम सिंह मरावी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के स्वयं सेवकों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने ग्राम उतरदा, नवाडीह, रेलडबरी, लोटना पारा, धौराभाठा, रामपुर, भदरापारा, सिरली के मोहल्लों में जाकर बैठक आयोजित की और विधानसभा चुनाव 2023 में निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word