February 26, 2026

दो हाथी आपस में भिड़े, एक घायल


कोरबा। जिले के केंदई रेंज के ग्राम कोरबी खुर्रीपारा के जंगल में दो हाथी के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों हाथी ने एक दूसरे पर प्रहार किया। इस लड़ाई में एक हाथी घायल हो गया। वनकर्मी घायल हाथी की निगरानी में जुटे हैं।
कोरबा जिले में हाथियों की आमदरफ्त जारी है। केदई रेंज में हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है, जिसमें 32 हाथी शामिल है। इसी दल का एक बेबी एलिफेंट बांगो डुबान में डूब गया था। हाथियों के इसी झुंड के दो हाथी आपस में भिड़ गए। एक हाथी इस आपसी द्वंद्व में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कर उसे स्वस्थ करने का वन अमला प्रयास कर रहा है। घायल हाथी कहीं आक्रमण न कर दे इसलिए वनकर्मी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। हाथी का व्यवहार बदलते देखने पर वे भाग खड़े होते हैं और फिर जब उसे नॉर्मल देखते हैं तो पुन: उपचार के लिए वापस लौटते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word