October 5, 2024

कुसमुंडा में मनाया गया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया गया वाचन

अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक कुसमुंडा मे 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ बाबा साहब की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। वीरेंद्र कुमार टंडन ने कहा कि भारतीय संविधान सबसे बड़ा और लिखित संविधान है। सभी लोगों को ध्यान में रखते हुए संविधान की रचना की गई है। रामलाल जांगडे ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय संविधान को देश की अखंडता, सामाजिक, राजनैतिक को बढ़ाने के लिए 26 नवंबर 1949 को देश को समर्पित किया गया। अनीता टंडन ने कहा कि कानून और देश को चलाने के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर डेनी चेलक, जवाहर सिंह मार्को, राजकुमार, पूरन सतनामी, मालिकराम, भूनेश दिव्य, सुखदेव जोल्हे, नरेन्द्र अनंत, आशीष भार्गव, दशरथ जांगड़े, एसबी भारद्वाज, एलपी टंडन, उषा मल्होत्रा, बबीता निराला, उषा वारे, अंजली भास्कर, खीर बाई, श्रद्धा, खुशी, नीलू टंडन, रिधिमा (विनी) टंडन, रूपाली, पूनम आजाद, देव कुमारी कुर्रे, प्रिया बंजारे, कमला खूंटे, यशोदा जटवार, उषा टंडन, उषा जांगड़े, मंगली पाटले, गणेशी सूर्यवंशी, ज्ञानदास मिरी, लीला निराला आदि उपस्थित रहे।

Spread the word