July 7, 2024

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते पदक, जीएम ने किया सम्मान

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत जिले के खिलाड़ियों ने 37वें राष्ट्रीय खेल में कलरीपायट्ट खेल में पदक जीतकर कोरबा जिला ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से बीते दिनों एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भेंट कर उनको शुभकामनाएं दीं। विदित हो कि 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 गोवा का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय ओलंपिक संघ एवं गोवा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इसमें कोल इंडिया मिनीरत्न कंपनी प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में थी। कुछ समय पूर्व ही छत्तीसगढ़ कलरीपायट्टु संघ को 100 स्पोर्ट्स मैट एसईसीएल कुसमुंडा के सीएसआर मद से प्रदान किया गया था। मैट ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में बहुत मदद की, जिससे वे खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर पदक जीतने में सफल रहे। इसमें कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण 1 रजत 3 कांस्य पदक प्राप्त किया है।

Spread the word