March 10, 2026

पेड़ गिरने से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

कोरबा। मौसम में आए बदलाव के कारण जहां बेमौसम बारिश हुई, वहींं कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। वनांचल क्षेत्र में गिरे पेड़ की जद में चार विद्युत खंभे आ गए, जिनके सुधार कार्य में विद्युत अमला जुटा हुआ है। कोरबा सीमावर्ती क्षेत्र मोरगा से दो किलोमीटर दूर एक विशाल वृक्ष के गिर जाने से बिजली के चार खंभे धराशायी हो गए हैं। बिजली के खंभों के गिर जाने से क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लाइनमैन को दी है। लाइनमैन ने बताया कि पोड़ी सब स्टेशन में जानकारी दे गई है। इसके बावजूद अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका है। बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शासकीय कार्यालय, पेट्रोल पंप, बैंक समेत अन्य जगहों पर काम काज ठप हो गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word