March 10, 2026

विभिन्न योजनाओं से संबंधित लिए जाएंगे आवेदन

कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना, हेल्थ कैंप, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेशन, पीएम उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा आदि योजनाओं से संबंधित आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग तिथि में शिविर लगाए जाएंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप 14 दिसम्बर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में सुभाष चौक दशहरा मैदान एवं द्वितीय पाली 2 से शाम 6 बजे तक में गीतांजलि भवन के पीछे बस स्टैंड में लगेगा। 15 दिसंबर को प्रथम पाली में सर्वमंगला में एवं द्वितीय पाली में ट्रांसपोर्ट नगर इंदिरा स्टेडियम में लगेगा। 16 दिसंबर को प्रथम पाली में स्वामी आत्मानंद स्कूल दर्री एवं द्वितीय पाली में मुड़ापार बाजार पौनी पसारी में लगेगा। 17 दिसंबर को प्रथम पाली रानी रोड चौक दुर्गा पंडाल के पास एवं द्वितीय पाली रामलीला मैदान बालको में लगेगा। 18 दिसंबर को प्रथम पाली प्रतीक्षा बस स्टैंड दर्री में एवं द्वितीय पाली शक्ति चौक सोमवारी बाजार बांकीमोंगरा में लगेगा। 19 दिसंबर को प्रथम पाली में घंटाघर ओपन थिएटर में कैंप लगेगा। लोगों से कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word