March 10, 2026

खेत और फसल गीला, कटाई में हो रही परेशानी

कोरबा। बारिश थमने के साथ ही बादल भी छट गए हैं। फिर भी सप्ताहभर फसल कटाई पर असर पड़ेगा। खेत गीला होने से हार्वेस्टर से फसल कटाई नहीं हो पाएगी। किसानों को मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। इस कारण कटाई में देरी हो रही है। खेत गीला होने से हावेस्टर खेत में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। किसानों को अब नुकसान का डर सता रहा है।
धान के अलावा सब्जी की फसल लेने किसानों को कीट के प्रकोप की चिंता सता रही है। खेतों में नमी आ जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। दलहन और तिलहन की फसल लेने वाले किसानों को भी नुकसान का डर सता रहा है। वहीं धान खरीदी में तेजी अब सोमवार से ही आएगी। जिले में अभी भी एक लाख से ज्यादा किसान धान नहीं बेच पाए हैं। किसानों के पास अभी डेढ़ माह से ज्यादा का समय बचा हुआ है। किसान भी अच्छी फसल होने से खुश थे, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ फसलों पर कीट का प्रकोप हो सकता है। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने अपील भी की गई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word