March 7, 2026

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, पैर टूटा

कोरबा। पाली-दीपका मुख्य मार्ग में ग्राम नुनेरा के साप्ताहिक बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में युवक का पैर टूट गया है। ग्राम उड़ता निवासी महेश पटेल अपने निजी कार्य से नुनेरा आया था। वह साप्ताहिक बाजार नुनेरा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 4495 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसका बायां पैर टूट। डायल 112 की मदद से महेश को उपचार के लिए पाली चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word