March 7, 2026

विष्णु देव साय के सीएम बनने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रखर आदिवासी नेता कुनकुरी विधायक विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल के दिशा निर्देश पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से आईटी सेल विधानसभा प्रभारी बजरंग यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर यादव, भाजयुमो मंडल मंत्री निखिल राठौर, युवा नेता लोकेश्वर कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, आदित्य कंवर, धनंजय धुरवा, रमेश राठौर, दीपक पांडे, टीकम पटेल, निखिल डहरिया, राहुल यादव, विशाल राठौर, महेंद्र सोनकर, राहुल कश्यप, विकास कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word