March 1, 2026

कटघोरा विधायक प्रेमचंद ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट, दी बधाई

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल ने माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर निवास रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोरबा जिला के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि विष्णु देव के मुख्यमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के किसान, बेरोजगार, युवा, महिला, गांव, शहर का निश्चित रूप से चहुंमुखी विकास होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word