March 1, 2026

हरदीबाजार में त्रिदिवसीय मड़ाई मेला 23 दिसंबर से

कोरबा। ग्राम हरदीबाजार में इस वर्ष भी त्रिदिवसीय मड़ाई मेले का आयोजन किया गया है। मेला 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक लगेगी, जिसे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, गांव के गौंटिया वह ग्रामवासियों की आपसी सहमति से तय किया गया है। मेले में दूरदराज सहित आसपास से बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्रामीण मेले में सहयोग करने पहुंचते हैं। मेले में आकाश झूला, ड्रेगन झूला, डिस्को झूला, मौत का कुआं, जंम्पिंक, मिक्की माउस, टॉकिज, होटल सहित सभी प्रकार की दुकानें आकर्षक का केंद्र रहती है। ये बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मेले में दुकान आबंटन बाजार ठेकेदार के द्वारा किया जायेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word