February 28, 2026

आकलन शिविर में दिव्यांग बच्चों को दिया गया मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र

0 बीआरसी अंधरीकछार में किया गया शिविर का आयोजन
कोरबा।
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन 16 दिसंबर शनिवार को बीआरसी अंधरीकछार कोरबा में किया गया। दिव्यांग शिविर में कुल 65 दिव्यांग बच्चे सम्मिलित हुए, जिसमें मानसिक दिव्यांग 6, अस्थि बधिर 23, 8 थॅलेसेमीज, दो पूर्ण दृष्टिबाधित, तीन अल्प दृष्टि, 6 मूक-बधिर, 6 बवनापन, एक श्रवण बाधित, 6 आस्थामिक, दो फिजिकल, सेल 4 से ग्रसित बच्चे शिविर में शामिल हुए। शिविर में मेडिकल बोर्ड द्वारा 14 दिव्यांग बच्चों का दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही 10 दिव्यांग बच्चों का यूआईडी कार्ड बनाया गया।

शिविर में विशेष रूप से मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। इनमें अस्थिबाधित डॉ. जी दीवान, सिकलसेल डॉ. जीएस जात्रा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ् अरूणिता सिसोदिया, श्रवण बाधित डॉ. ज्योति, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय तिवारी, कृत्रिम प्रत्यारोपण हेतु डॉ. जीना ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज के मार्गदर्शन व जिला मिशन समन्वयक मनोज पांडेय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल तथा विकासखंड समन्वयक अनिल रात्रे ने शिविर का आयोजन किया। उक्त शिविर में जिला परियोजना कार्यालय के जावेद अख्तर, बीआरपी ज्वाला, सुलोचना जायसवाल, लेखापाल रेनू व समस्त बीआरसी स्टाफ की ओर से शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। पालकों ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए जाने पर खुशी जाहिर की।

ranjan photo
Admin

Spread the word