February 27, 2026

ग्राम्य भारती कॉलेज के भू-गर्भ शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार के एमएससी प्रथम, द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भू-वैज्ञानिक शैक्षणिक भ्रमण हेतु महादेव पर्वत के समीप स्थित रानी झरना तथा सतरेंगा झील का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक आदित्य सिंह बाघेल के नेतृत्व में विभाग के अन्य सभी सहायक प्राध्यापक तथा कर्मचारी की उपस्थित व सहयोग से संपन्न हुआ।
सहायक प्राध्यापक आदित्य सिंह बाघेल ने छात्र-छात्राओं को क्षेत्र के स्तर विज्ञान, चट्टानों की लियोलाजी, बलुआ पत्थर तथा शेल में उपस्थित संरचनाओं को विस्तार में बताया। उन्हें लोअर गोंडवाना ग्रुप के बाराकर ग्रुप तथा तालचिर ग्रुप की लिथोलॉजी का वर्णन कर क्षेत्र में पहचान कराई। इसके पश्चात सहायक प्राध्यापक लेख नारायण साहू ने छात्रों को बंटन कम्पास तथा क्लाइनोमीटर की सहायता से संस्तर की नति निकालना सिखाया। सहायक प्राध्यापक स्ची तिवारी ने विद्यार्थियों को जल प्रपात निर्माण के बारे में तथा सहायक प्राध्यापक प्रकाश मिरी ने सतरेंगा झील (पार्ट ऑफ बांगो डैम) का मानव जीवन में महत्व पर विस्तार से चर्चा कर इंजीनियरिंग संरचना बांध के लाभ बिदुओं पर प्रकाश डाला। संपूर्ण छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के उपरांत अखिलेश पाण्डेय प्राचार्य शासकीय ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार व समस्त सहायक प्राध्यापकों के सहयोग के प्रति आभार जताया।

ranjan photo
Admin

Spread the word