February 27, 2026

पड़ रही कड़ाके की ठंड, और गिरेगा रात का तापमान

कोरबा। जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है। 12 घंटे पूर्व अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर दर्ज किया गया। आउटर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान और गिरेगा। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी।
दिन में हल्के बादल छाने से ठंड से थोड़ी राहत है। इसके बाद भी सुबह 10 बजे तक ठंड रहती है। तापमान में अगले दो दिन में और गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी बढ़ सकती है। दिन के तापमान में कुछ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में पश्चिम से आ रहा है। इससे ही ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार से ठंड और बढ़ेगी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जैसे-जैसे रात बढ़ती जाती है, तापमान गिरने से ठंड बढ़ रही है। पोड़ी-उपरोड़ा, पाली, करतला के वनांचल क्षेत्र में तापमान एक से दो डिग्री कम रहता है, इस कारण से पहाड़ी क्षेत्रों में कंपकंपी ठंड पड़ रही है। इस महीने तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्के बादल के कारण जरूर थोड़ी सी राहत मिल रही है। शहर के बाहर कोसाबाड़ी, बालको व पश्चिम क्षेत्र दर्री में अधिक ठंड रहती है।

ranjan photo
Admin

Spread the word