उतरदा नावाडीह में संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 दिसंबर से

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्व. जगदीश प्रसाद शुक्ला की याद में ग्राम उतरदा नावाडीह में 22 दिसंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भव्य कलश यात्रा से आरंभ होकर 30 दिसंबर को तुलसी वर्षा, हवन-यज्ञ, सहस्त्रधारा एवं ब्रहामण भोज के साथ कथा का समापन होगा। कथा व्यास पीठ से पं. प्रेमशंकर चौबे अपने मुखारविंद से कथा वाचन दोपहर 2.30 से सांय 6.30 तक करेंगे। कथा आयोजक श्यामा देवी शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, नंदनी शुक्ला, फालेद्र शुक्ला, कल्पना शुक्ला ने गांव व क्षेत्र से लोगों को कथा श्रवण करने और भोग भंडारा में शामिल होने की अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word