अयोध्या के लिए कोरबा से पदयात्रियों का जत्था रवाना

कोरबा। अवध की रामजन्म भूमि में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले अयोध्या सहित देश भर में अनेक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा नगर से पदयात्रियों का एक जत्था अयोध्या के लिए 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुड़ापार हनुमान मंदिर से रवाना हुआ। इस समूह में नवीन जायसवाल, राजेंद्र राजपूत, सुंदर गुप्ता, सुरजीत खत्री, लक्ष्मी नारायण साहू, तिलेश्वर दुबे, रामखिलावन दास शामिल हैं। प्रस्थान होने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गई। कोरबा से अंबिकापुर, सोनभद्र होते हुए यह समूह 25 दिन में अयोध्या पहुंचेगा। बताया गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 5 अगस्त 2020 को संपन्न होने पर इन युवाओं ने अयोध्या की पदयात्रा करने का संकल्प लिया था।

ranjan photo
Admin

Spread the word