February 25, 2026

अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर मनाया जाएगा दीपोत्सव

कोरबा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श और संस्कारों के समावेश से ही राम राज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यही लक्ष्य लेकर जिले में श्रीराम सेना का गठन किया गया है। आशीष गुप्ता को श्रीराम सेना के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। श्रीराम सेना के संरक्षक अशोक चावलानी, उपाध्यक्ष अभिषेक शास्त्री, विक्रम यादव, वैभव अग्रवाल, सचिव शुभम सिंह, सहसचिव गौरव परमार, कोषाध्यक्ष मोहित बतरा, कार्यकारिणी शुभम साहू, अंजय अग्रवाल, विक्रम यादव, विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दीपक देवड़ा, विकेश झा, पियूष गुरुद्वान, राजेश यादव, राजा राव, संतोष पाल, राजीव तिवारी, अनूप आग्रवाल, आशीष अग्रवाल शामिल हैं। गुप्ता ने बताया कि उद्देश्य के अनुरूप सेना के सदस्य श्रीराम की मर्यादा का पाठ लेकर लोगों को उसे अपने जीवन में धारण करने अभियान चलाया जाएगा। लोगों को नैतिक मूल्यों और अपनी सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया जाएगा। अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम सेना द्वारा कोरबा में भव्य आयोजन किया जाएगा। दीपावली की तर्ज पर घर-घर दीप जलाए जाएंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word