जनपद मुख्यालय करतला में डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन

0 डेढ़ करोड़ से अधिक का किया गया व्यवसाय
-सुखदेव कैवर्त

कोरबा (बरपाली)।
डाक विभाग कोरबा द्वारा डाक अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन पर जनपद मुख्यालय करतला में एक दिवसीय डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन सहायक डाक अधीक्षक कोरबा जीआर देवांगन की उपस्थिति में किया गया।
मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देवांगन ने कहा कि अब डाकघर मात्र चि_ी पत्री तक सीमित नहीं रहा। अब बैंक का भी काम कर रहा है। अब विभाग बीमा कर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है। मेले में डेढ़ करोड़ से अधिक की बीमा कर व्यवसाय प्राप्त किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में खाते भी प्राप्त हुए। इस अवसर पर डाक अधीदर्शक विक्रम सिंह सहित शाखा डाकपाल, उप डाकपाल एवं ग्रामीण सम्मिलित हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word