February 25, 2026

बोईदा में सर्व आदिवासी समाज ने पूजा कर निकाली कलश यात्रा

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कोरबा जिले अंतर्गत ग्राम बोईदा में इस वर्ष भी कांति मैदान में सर्व आदिवासी समाज ने पूजा अर्चना की। कलश यात्रा कांति मैदान से मांदर की थाप पर निकली शोभायात्रा में आदिवासी अपनी संस्कृति की झलक दिखा रहे थे। युवक-युवतियां, महिला, पुरुष ने जय सेवा जय बूढ़ादेव के जयकारे के साथ कलश यात्रा बस स्टैंड, गुड़ी चौक, आनंद नगर, सड़कपारा होते हुए वापस कांति मैदान पहुंची। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन में सरपंच हेमलता जगत, चन्द्रभान पोर्ते, डीपी कोर्राम, कांति मैदान अध्यक्ष बसंत मरावी, मनोज जगत, पूर्व सरपंच ईश्वरी मरावी, सिरली सरपंच सेवक राम मरावी, संत मरावी, राजेश जगत, चन्द्रभान आयाम, नरेन्द्र मरकाम, सविता मरावी, मीरा बाई मरावी, रीना मरावी, फुल बाई, दुर्गेश मरावी, रामकुमार जगत, नरेश मरावी, बलदेव मरावी, उदय सिंह मरावी, बलदेव जगत, भुनेश्वर मरावी, यश जगत, लम्बोदर कंवर, बिरेन्द्र मरावी, हेमंत मरावी, बलदाऊ जगत, तुला ओटी, यश जगत, कपिल मरावी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word