February 28, 2026

बालको देवांगन समाज ने खेतार में किया वनभोज

कोरबा। बालको देवांगन समाज ने वनभोज का कार्यक्रम का आयोजन बीते दिनों खेतार में किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए विविध प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ रखा गया। विवाहित जोड़ों के लिए पत्नी श्रृंगार प्रतियोगिता भी रखी गयी। इसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समिति का गठन भी किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से हरीश देवांगन का चयन किया गया। उपाध्यक्ष शिवशंकर डेबोगन, विजेश देवांगन, सचिव राजेंद्र देवोगन, सहसचिव विकास देवांगन, रविशदेव, कोषाध्यक्ष बसंत देवांगन, सहकोषाध्यक्ष धनेंद, वरुण, केदार, अनिल एवं प्रकाश देवो, संरक्षक अर्जुन देवोगन, आलोक, अजय एवं लक्ष्मण देवांगन चयनित हुए। वहीं महिला प्रकोष्ठ में अध्यक्ष किरण देवांगन, उपाध्यक्ष प्रतिभा देवोगन, सचिव रजनी बाला, सहसचिव लुसिता देवांगन एवं संगठन सचिव मोना, सोनम, तनुप्रिया, एवं सीमा देवोगन चयनित हुए। प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। आभार व्यक्त सविश देवांगन ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word