February 27, 2026

मरवाही में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श व उपचार शिविर 12 जनवरी को

0 पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा प्रदान करेंगे चिकित्सकीय सेवायें
कोरबा।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पतंजलि आरोग्य केंद्र मरवाही, शिवम मेडिकल मरवाही एवं लायंस क्लब एवरेस्ट के तत्वावधान में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंसक्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अवेयरनेस ऑफ डायबिटीज के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत नि:शुल्क मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जांच चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर 12 जनवरी 2024 शुक्रवार को पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है।
शिविर के विषय में पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा जो कि स्वयं हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक 15 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव रखते हैं, अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। शिविर मे मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच नि:शुल्क करने के साथ-साथ शुगर की परीक्षित औषधि भी नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही शिविर में आये मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी स्वास्थ्य पत्रिका भी नि:शुल्क प्रदान की जायेगी। पतंजलि आरोग्य केंद्र, शिवम मेडिकल मरवाही के संचालक जोखुलाल गुप्ता ने अंचलवासियों से इस नि:शुल्क मधुमेह जांच, चिकित्सा,परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word