February 27, 2026

महिला मंडल ने किया आध्यात्मिक जागृत मानव सेवा संस्थान का आयोजन

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा में स्वतंत्र महिला मंडल, नारी शक्ति, एकता महिला मंडल ने 7 दिवसीय आध्यात्मिक जागृत मानव सेवा सस्थान का आयोजन किया। कथा वाचक तिलक राम साहू थे। उन्होंने कुसमुंडा वासियों को कथा का रसपान कराया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे।

कथा का श्रवण करने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन पर बात कही। कहा कि जो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसमें हम सब का योगदान एक गिलहरी की तरह है जो अपने छोटे हाथों से राम सेतु में अपना सहयोग दिए। वहीं आप सब का और हमारा सहयोग है, बाकी सब प्रभु श्री राम की कृपा है। इस मौक पर महिला मंडल ने कुसमुंडा के छग श्रमजीवी पत्रकारों का भी सम्मान किया। इस अवसर पर राजेश पटेल, व्यापारी संघ अध्यक्ष गेवरा बस्ती संतोष राठौर, निधि प्रधान, विकेश झा, अभिषेक पटेल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के सचिव अभिषेक आदिले, कुलदीप साहू, गुरदीप सिंह, कुलदीप मिरी, स्वतंत्र महिला मंडल, एकता महिला मंडल, नारी शक्ति महिला मंडल सहित कुसमुंडा क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word