February 26, 2026

मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया छत्तीसगढ़ अपाक्स संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

कोरबा। छत्तीसगढ़ अपाक्स (छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) के प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके आवास कोहड़िया में भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संगठन की ओर से प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2024 का विमोचन भी किया गया। मंत्री से चर्चा के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही केंद्र के समान शेष लंबित 4 प्रतिशत डीए दिलाने हेतु अनुरोध भी किया गया।
भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र देवांगन, प्रदेश महासचिव मुकेश पुरी गोस्वामी, संभागीय अध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी, कोरबा जिलाध्यक्ष नरेन नाथ श्रीवास, कोरबा जिला महासचिव आनंद देवांगन, बिलासपुर जिलाध्यक्ष विवेक देवांगन, जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष गिरवर शांडिल्य, ईश्वर प्रसाद कश्यप, अश्वनी पटेल, राम शरण सिंह तथा शिक्षक फेडरेशन के संरक्षक आरके पांडे, ओमप्रसाद आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word