October 4, 2024

छत्तीसगढ़ मुक्केबाजी संघ के नूतन सिंह चुने गए उपाध्यक्ष

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश मुक्केबाजी संघ का वर्ष 2024-28 के लिए चुनाव भिलाई में शनिवार को हुआ। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष अनिल बोईदर और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बशीर अहमद खान बतौर पर्यवेक्षक चुनाव में मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 22 प्रतिनिधियों ने मतदान कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। कोरबा जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव नूतनसिंह ठाकुर (अधिवक्ता) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर दुर्ग के आर राजेंद्रन, राजनांदगांव के चूड़ामणि ठाकुर महासचिव, भिलाई के सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजयी रहे।
नूतनसिंह ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला बॉक्सिंग संघ कोरबा के संरक्षक गोपाल मोदी, अध्यक्ष शशि सिंह, उपाध्यक्ष सुफलदास पार्षद, रवि सिंह चंदेल पार्षद, श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, सुरेंद सिंह, अजित शर्मा, दउवा यादव, ईश्वर दास, कोरबा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, शुभम प्रजापति, दशरथ सहित बॉक्सिंग संघ के सदस्यों ने बधाइयां दी है।

Spread the word